EMRS Recruitment 2023: एकलEMRS Recruitment 2023: एव्य मॉडल स्कूलों 4062 पदों पर भर्ती apply ऑनलाइन

 जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, EMRS में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। 

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कुल 4062 रिक्तियां हैं।

मंत्रालय की ओर से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो अब खोल दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदो की कुछ जानकारी 

01   प्रिंसिपल : 303 

02    पोस्ट ग्रेजुएट टीचर : 2266 

03     अकाउंटेंट : 361 

04     जूनियर सचिवालय सहायक  759 

05      लैब अटेंडेंट  373

          कुल  4062

वेतनमान

प्रिंसिपल – 78,800 – 2,09,200

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स 47,600 – 1,51,100

अकाउंटेंट – 35,400 – 1,12,400 

जेएसए – 19,900 – 63,200 

लैब अटेंडेंट -18,000 – 56,900 

 

 

आवेदन शुल्क

प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन शुल्क : 2000

पीजीटी के लिए :  1500

गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए :  1000

वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

important पात्रता जानकारी

प्रिंसिपल : 

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मास्टर डिग्री / वाइस प्रिंसिपल/ पीजीटी/ टीजीटी के रूप में 12 वर्ष के संयुक्त अनुभव के साथ बीएड डिग्री और पीजीटी के रूप में न्यूनतम 4 वर्ष और उससे अधिक का अनुभव वांछनीय है। वहीं, पूर्णतः आवासीय विद्यालय में काम करने का अनुभव, अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषा में प्रवीणता और कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना भी जरूरी है।

पीजीटी :

 किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्रासंगिक विषय में बीएड डिग्री / स्नातकोत्तर डिग्री / एकीकृत चार वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम के मामले में, बीएड आवश्यक नहीं है।

अकाउंटेंट :

 किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हो।

कनिष्ठ सचिवालय सहायक : 

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (बारहवीं कक्षा) का प्रमाण पत्र और अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

लैब अटेंडेंट :

 प्रयोगशाला तकनीक में प्रमाणपत्र/डिप्लोमा के साथ कक्षा 10वीं या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से विज्ञान स्ट्रीम के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।

 

Leave a Comment