Female Supervisor Vacancy 2026 (महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026) – Apply Online Date & Eligibility

नमस्कार दोस्तों

राजस्थान सरकार द्वारा नई भर्ती की घोषणा की गई अगर कोई महिला अभ्यर्थी राजस्थान सरकार की नई भर्तियों की तैयारी कर रही है तो उनके लिए बहुत ही अच्छी खबर है और खुशखबरी है I क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2026 की शुरुआत में ही Female Supervisor के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं
प्रशासनिक क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए महिला अभ्यर्थी के लिए यह एक बहुत ही अच्छा और सुनहरा मौका है


Female Supervisor

Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामFemale Supervisor भर्ती 2026
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
कुल पद80+ पद
आवेदन शुरू08 जनवरी 2026
अंतिम तिथि05 फरवरी 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
योग्यतास्नातक (Graduation) + CET
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटwcd.rajasthan.gov.in

योग्यता

Female Supervisor भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को नीचे विस्तार से बताया गया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • अभ्यर्थी के पास भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।
  • CET (Graduation Level): चूंकि यह भर्ती राजस्थान स्नातक स्तर की समान पात्रता परीक्षा (CET) के दायरे में आती है, इसलिए आपका CET Graduation Exam पास होना।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई तिथि के अनुसार की जाएगी।
  • छूट: राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार, SC/ST, OBC, EWS और आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 से 10 साल तक की विशेष छूट दी जाएगी।

Exam Pattern & Syllabus ( पाठ्यक्रम)

Female Supervisor भर्ती का एग्जाम पैटर्न और उसका पूरा सिलेबस नोटिफिकेशन के साथ ही जारी कर दिया गया है इस भर्ती परीक्षा में कुल 150 परसों पूछे जाएंगे जो की 300 अंकों के होंगे सही उत्तर देने पर दो अंक मिलेंगे और गलत उत्तर होने पर 1/3 नकारात्मक मार्किंग होगी ।

Female Supervisor

Syllabus

  • सामान्य हिन्दी

सन्धि और संधि विच्छेद । सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह । 25 उपसर्ग एवं प्रत्यय । पर्यायवाची शब्द । विलोम शब्द । अनेकार्थक शब्द । शब्द युग्म । शब्द शुद्धि: अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण । वाक्य शुद्धि अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण । वाच्य: कृर्तवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग, किया: सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक कियाऐं, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द । मुहावरे और लोकोक्तियाँ । अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों समानार्थक हिन्दी शब्द ।

  • सामान्य अंग्रेजी

Tenses/Sequence ofTenses, Voice : Active andPassive, Narration:Directand Indirect, Transformation of Sentences:Assertiveto Negative, Interrog ative, Exclamatory andvice-versa, UseofArticlesand Determiners, Use of Prepositions, Translation of Simple Sentences from Hindi to English and vice-versa, Correction of Sentences including Subject, Verb Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words wrongly used, Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions), Synonyms, Antonyms, One word substitution, Forming new words byusing prefixes and suffixes.

  • गणित एवं सामान्य तर्क शक्ति

गणितः अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, लाभ एवं हानि, बट्टा, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज।

तार्किक दक्षताः-कथन एवं मान्यताएं, कथन एवं तर्क, कथन एवं निष्कर्ष

विश्लेषणात्मक तर्क क्षमता-दिशा बोघ, आयु संबंधी शंकाएं।

मानसिक योग्यताः- बेमेल छांटना, कूटवाचन (कोडिंग-डीकोडिंग) संबंधी।

  • सामान्य ज्ञान

राजस्थान का इतिहास, संस्कृति और भूगोल के प्रति विशेष सन्दर्भ के साथ

दैनिक विज्ञान

विश्व, भारत तथा राजस्थान की समसामयिकी

  • प्रबन्धकीय गुण

नेतृत्व विकास- नेतृत्व क्षमता, गुण एवं कौशल, आंतरिक गवर्नेस समन्वय, समूह कार्य, टीम वर्क सम्प्रेषण की परिभाषा, प्रकृति, माध्यम एवं अवरोध समय प्रबन्धन समुदायिक संगठन एवं मोबिलाइजेशन समुदाय एवं सामुदायिक संगठन की समझ, सामुदायिक संगठन के सिद्धांत, सामुदायिक विकास एवं जन भागीदारी, सामुदायिक मोबिलाइजेशन ।


खंड (ब)

(क) पोषण व स्वास्थ्य का ज्ञान तथा योजनाएं

1. संतुलित आहार, मैको एवं माइको न्यूट्रिएण्टस (कैलोरी, प्रोट्रीन, विटामिन, सूक्ष्म खनिज तत्व जैसे-आयोडीन, विटामिन ए, आयरन, जिंक विटामिन्स तथा कैल्सियम) की कमी से होने वाली बीमारियां एवं उनकी रोकथाम।

जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में पोषण का महत्व

किशोरावस्था, गर्भावस्था, धात्री माताएं, नवजात, शिशु बाल्यावस्था, वयस्क

गर्भवती की देखभाल

गर्भावस्था में वजन की निगरानी, मातृ शिशु रक्षा, गर्भावस्था में खतरों से बचाव, गर्भावस्था में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच

टीकाकरण

राष्ट्रीय टीकाकरण के अन्तर्गत लगने वाले टीके, टीकाकरण का महत्व, टीकाकरण न होने का दुष्प्रभाव

स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न कार्यक्रम

एनआरएनएचएम एवं आईसीडीएस अन्तर्गत संचालित योजनाओं के साथ समेकित बाल विकास सेवाओं का परिचय ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य, समेकित बाल विकास सेवाओं के अन्तर्गत प्रदत्त सेवाएं एवं संचालित योजनाएं

कुपोषण

जन्म से पूर्व कारण एवं संरक्षण के उपाय जन्म के बाद कारण एवं संरक्षण से रोकथाम के उपाय

सामान्य बीमारियों की जानकारी

दस्त, उल्टी, आंखों एवं नाल का संक्रमण, खसरा, गलघोटू, टिटनेस, कालीखांसी, टीबी, निमोनिया

(ख) शिशु की प्रारम्भिक देखभाल एवं शिक्षा

बाल विकास का परिचय

बुनियादी अवधारणाएं, वृद्धि एवं विकास को परिलक्षित करने वाले सिद्धांत, विकास के महत्वपूर्ण चरण, अनुवांशिकता और पर्यावरण का बाल विकास पर प्रभाव, प्रि-नेटल विकास, प्रथम तीन वर्ष में विकास, 3 से 6 वर्ष के मध्य विकास

शाला पूर्व शिक्षा परिचय

शाला पूर्व शिक्षा अवधारणा एवं औचित्य, आयु अनुरूप सीखने की श्रेणियां और स्तर, बच्चे के सीखने की प्रकिया और मानसिक क्षमताएं, शारीरिक एवं गत्यात्मक विकास, संज्ञानात्मक विकास, भाषा विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास, सृजनात्मक एवं सौन्दर्य बोध का विकास


Salary (वेतन)

  • शुरुआत के 2 साल (प्रोबेशन) के दौरान एक फिक्स मानदेय दिया जाएगा जो लगभग 23,000 – 25,000 रुपये के आसपास होता है।

FAQs

Q1. Female Supervisor भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू है?
Ans: आवेदन 08 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. Female Supervisor भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
Ans: उम्मीदवार के पास Graduation डिग्री और CET होना आवश्यक है।

Q4. आयु सीमा कितनी है?
Ans: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है, आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी।

Q5. चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

Female Supervisor

Jail guard result released: RSSB ने किया जेल प्रहरी भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी -जानिए कैसे पता करे रिजल्ट
IBPS RRB भर्ती 2025 -बैंक में नोकरी के लिए शानदार मोका-Full Detailed जानकारी

Leave a Comment